{"_id":"57c72ff74f1c1b386e2cb74b","slug":"bdc-member-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीसी सदस्य ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीसी सदस्य ने खुद को गोली मारी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान सेना के जवान ने खुद को गोली मारी
- फोटो : डेमो फोटो
शहर के अड़गी निवासी एक वीडीसी (विलेज डिफेंस कमेटी) के सदस्य ने बुधवार को सुबह अपनी वीडीसी बंदूक से खुद को गोली मार गंभीर रूप से
घायल कर लिया। जानकारी के अनुसार उक्त निवासी वीडीसी सदस्य बालक राम पुत्र लोचन सिंह के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई।
परिवार के सदस्य कमरे की ओर भागे तो अंदर की स्थिति देख सबके होश उड़ गए। वीडीसी सदस्य खून में लथपथ तड़प रहा था, तत्काल उसे जिला
अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी खराब हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने का मामला दर्ज कर वीडीसी बंदूक को जब्त कर लिया है। फिलहाल सदस्य द्वारा खुद को गोली मारकर
आत्महत्या के प्रयास के पीछे कारणों का पता नहीं चल पाया है