फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Attempt to blow up student's house for kidnapping student

छात्रा के अपहरण के आरोपी छात्र का घर फूंकने की कोशिश

Thu, 30 Mar 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/राजोरी
ब्यूरो/राजोरी Updated Thu, 30 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Attempt to blow up student's house for kidnapping student
kidnap

शहर के कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव के सरकारी डिग्री कॉलेज राजोरी में पढ़ाई कर रही बीए पार्ट वन की छात्रा के अपहरण के बाद तनाव की स्थित पैदा हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा के परिवार के सदस्यों ने कोटरंका पुलिस थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई। लोगों ने पुलिस को बताया कि सरकारी डिग्री कॉलेज राजोरी में पढ़ाई कर रहे बीए पार्ट तीन के एक छात्र ने छात्रा को अगवा कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जब छात्रा कॉलेज से घर नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर उसके बारे में पता लगाने की कोशिश की। बाद में पता चला कि कॉलेज के ही एक छात्र ने उसका अपहरण कर लिया है। बुधवार की सुबह पीड़ित छात्रा के परिवार वाले आरोपी छात्र के घर पहुंचे और इस संबंध में पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस व गालीगलौज भी हुई। इसी बीच कुछ लोगों ने छात्र के घर को आग के हवाले करने का भी प्रयास किया। उन्होंने छात्र के घर के पास घास के सूखे ढेर को आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि आग घर को चपेट में लेती स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसकी खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची व लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया।

एसएचओ कोटरंका जहांगीर अहमद ने बताया कि छात्र और छात्रा की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने आरोपी छात्र के मोबाइल फोन को भी सर्विलांस पर रखा है व उसके परिवार और दोस्तों से कड़ी पूछताछ जारी है। एसएचओ के अनुसार आरोपी छात्र के गांव में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, ताकि कोई उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed