{"_id":"5c291e8fbdec22572908363a","slug":"41546198671-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाइयों के साथ तीन तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवाइयों के साथ तीन तस्कर काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। शहर में बढ़ते नशीली दवाओं के कारोबार को लेकर युवाओं की तरफ से पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद हरकत में आई राजोरी पुलिस ने रविवार को तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली दवाएं बरामद की हैं।
एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार एसएचओ राजोरी एजाज हैदर ने डीएसपी हेडक्वार्टर प्रणव महाजन की अगुवाई में राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित शहर के मुरादपुर इलाके में नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रोका व कार में सवार दो युवकों से पूछताछ शुरू की। संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें से नशीला पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों हारुन रशीद निवासी वार्ड दो राजोरी और वसीम राजा निवासी वार्ड चार राजोरी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसएसचओ राजोरी ने शहर के मुख्य बाजार में नाके के दौरान एक अन्य कार को तलाशी के लिए रोक कर जब उसकी जांच की तो उसमें से भी नशीला पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने कार में सवार नशा तस्कर मोहम्मद शब्बीर शेख निवासी खेवरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।