नौशेरा। तहसील के नारियां इलाके तैनात सेना के एक जवान की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव सेना के हवाले कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक नौशेरा के नारियां इलाके में 26 पंजाब बटालियन में तैनात सिपाई राजेंद्र सिंह सेठी पुत्र धनीराम सेठी को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल नौशेरा लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सेना के हवाले कर दिया गया। राजेंद्र सिंह शिमला की जुब्बन तहसील के रोहतन गांव का रहने वाला था। इसी तरह शुक्रवार को सेना की 14 सिख बटालियन में तैनात एक अन्य जवान हरपाल सिंह (40) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। वह सेना से छुट्टी लेकर घर आया था। एक हफ्ते मेें क्षेत्र में दिल का दौरा पड़ने से जवान की मौत का यह दूसरा मामला है।