{"_id":"5c081b2abdec2241c0594321","slug":"191544035114-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाप बेटी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाप बेटी की मौत
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के खवास इलाके में एक टैंपो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में इसमें सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पैसेंजर टैंपो नंबर जेके02 0587 शाम को कोटरंका से बड्डाल की तरफ जा रहा था। इसमें चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। रास्ते में मुकू गाला इलाके में चालक का संतुलन बिगड गया, जिससे वह संभाल नहीं पाया। वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर तीन लोगों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने मोहम्मद रजाक पुत्र हाजी उल्ला तथा उसकी पांच साल की बेटी को मृत घोषित कर दिया। चालक मोहम्मद अल्ताफ का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना तेज गति के कारण हुई है। पुलिस जांच कर रही है।