{"_id":"5b03daae4f1c1bdb408b70d7","slug":"191526979246-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अतिक्रमण वालों को नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध अतिक्रमण वालों को नोटिस जारी
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के कोटरंका सब डिवीजन के तहत पड़ने वाली कोटरंका ख्वास सड़क मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने करीब 70 लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में खुद ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार शिक्षा, हज और ओकाफ और जनजातीय मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फकार अली की अध्यक्षता में आयोजित दरहाल निर्वाचन क्षेत्र की मेगा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया था। उक्त बैठक में मंत्री ने एडीसी को निर्देश देते हुए कहा था कि वह अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करें। मंत्री के निर्देश का पालन करते हुए रविवार को एडीसी कोटरंका शफीक अहमद के नेतृत्व वाली टीम ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पीडब्ल्यूडी राजोरी/पुंछ अब्दुल मजीद खान, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मुश्ताक रैना, एईई शकील कुरैशी, एईई पीडीडी जमशेद अहमद लोन के साथ नायब तहसीलदार कंडी और सहायक स्टाफ ने उक्त सड़क मार्ग का दौरा किया व करीब 70 लोगों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वह तीन दिन में अतिक्रमण हटा दें, नहीं तो प्रशासन अपनी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाएगा।