{"_id":"5c04393ebdec2241a004ae21","slug":"171543780670-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के लिए तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंसा के लिए तीन गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी ब्लॉक में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार शनिवार की रात को चुनाव में हारे एक सरपंच उम्मीदवार व उसके कुछ समर्थकों ने एक अन्य पराजित सरपंच उम्मीदवार के घर में प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचाया। मारपीट करने वालों ने सरपंच उम्मीदवार पर हार के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के सदस्यों पर एक दर्जन लोगों ने हमला किया व उसके परिवार के कुछ सदस्यों को घायल कर दिया। थन्नामंडी पुलिस ने थन्नामंडी के राजधानी निवासी मंजूर हुसैन, मकसूद हुसैन और इबरार अहमद को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हमला करने वाले अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। ब्यूरो