फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   मकान जला

मकान जला

Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
मकान जला
राजोरी। जिले की कालाकोट सब डिवीजन के तहत पड़ने वाले चटयाड़ गांव में रविवार की देर रात बिजली के शार्ट सर्किट से मकान में भयानक आग लग गई। इससे मकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यशपाल सिंह अपने परिवार के साथ सो रहे थे, तभी उन्होंने घर में धुंआ उठते देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते, आग ने लकड़ी के बने कच्चे मकान को चपेट में ले लिया था। वह परिवार सहित बाहर भागे व शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे व आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दूरदराज का इलाका होने से आग पर काबू पाने दमकल वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाए। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया, मकान का करीब करीब सारा सामान जल कर राख हो चुका था। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित व्यक्ति ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उसकी मदद करे। उसके पास सिवाय कुछ बरतनों के कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed