फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   crime

कोटरंका संदिग्ध विस्फोट मामले मे पुलिस के हाथ खाली एसएसपी ने किया घटनास्थल का दौरा

विज्ञापन
crime
कोटरंका संदिग्ध विस्फोट मामले मे पुलिस के हाथ खाली एसएसपी ने किया घटनास्थल का दौरा - फोटो : RAJOURI
राजोरी। कोटरंका के झगडलानू क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए संदिग्ध विस्फोट मामले की जांच में पुलिस ने तेजी तो लाई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। वहीं हालात का जायजा लेने एसएससी मोहम्मद असलम ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया। वहां कुछ लोगों से बातचीत की और मामले की जांच कर रहे पुलिस के डीएसपी और एसएचओ को निर्देश दिए कि जांच मे तेजी लाई जाई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई ऐसा पुख्ता सबूत नहीं लगा है, जिससे विस्फोट की गुत्थी को सुलझाया जा सके। उधर संदिग्ध विस्फोट की जांच में सेना की रोमियो फोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी जुट गई हैं। अपने-अपने स्तर से सभी ने घटनास्थल का दौरा किया और विस्फोट वाले स्थल का निरीक्षण किया। लोगों से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही संदिग्ध विस्फोट की गुथी सुलझा ली जाएगी। बता दें कि मंगलवार की शाम को करीब 9:30 बजे उस समय कोटरंका के झगलानू क्षेत्र में पुल के नीचे धमाका हुआ, जब झुग्गियों में रहने वाले लोग सो रहे थे। इस संदिग्ध विस्फोट में झुग्गी में रह रहे उत्तर प्रदेश के एटा निवासी पति पत्नी घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी राजोरी में भर्ती किया गया है। वहीं उक्त इलाके में संदिग्ध विस्फोट के बाद दहशत का माहौल है। वहां आगे पीछे रह रहे लोग काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों और सेना से तत्काल ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने ऐसा कार्य किया है। याद रहे कि कोटरंका में ही पिछले माह भी थाने के पास दो संदिग्ध विस्फोट हुए थे। जो टाइमर डिवाइसेस की मदद से विस्फोट किए गए थे, लेकिन पुलिस उक्त संदिग्ध दोहरे विस्फोट की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed