{"_id":"615b5eac8ebc3e624e1142e1","slug":"crime-rajouri-news-jmu2450602170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने तीन वर्षीय बेटे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने तीन वर्षीय बेटे को मार डाला
विज्ञापन
नौशेरा। तहसील के कनारा क्षेत्र में एक पिता ने तीन वर्ष के बेटे के हाथ की नस काटकर उसे मार डाला। बाद में खुद भी जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में मंजीत को उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर वह उपचाराधीन है। आरोप की पत्नी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कनारा गांव निवासी मनजीत सिंह पंजाब में एक गुरुद्वारे में काम करता है। इन दिनों वह घर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते मनजीत पत्नी को लाम स्थित उसके मायके छोड़ आया। रविवार को वह पत्नी को बुलाने गया, लेकिन पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इस पर वह तीन वर्षीय बेटे को लेकर लौट आया। बताया जाता है कि रविवार की रात को उसने नशा किया और उसी दौरान उसने अपने बेटे के हाथ की नस काट दी। सुबह उठकर जब मनजीत का नशा उतरा तो उसने देखा कि बच्चा अचेत अवस्था में पड़ा है तो घबराकर उसने भी कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर में ही मनजीत का पहली पत्नी का बेटा घर में आया तो बच्चे को खून से लथपथ और मनजीत को बेसुध देख शोर मचाया। यह सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बेटे को मृत लाया घोषित कर दिया। जबकि मनजीत का उपचार किया जा रहा है।
उधर इस मामले की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी भी लाम से यहां पहुंच गई। पोस्टमार्टम करने जब बच्चे का शव उपजिला अस्पताल नौशेरा लाया गया तो मां व अन्य परिजन विलाप में डूब गए। मां सुरेंद्र कौर चिल्ला कर कह रही थी कि मासूम का कत्ल उसके पिता ने किया है। सुरेंद्र कौर ने बताया की दो दिन पहले पति ने उसे मारपीट कर मायके भेज दिया था। रविवार को पति मायके से लेने गया, तो उसने मना कर दिया। बच्चे को पति जबरन साथ लेकर घर आ गया। पूर्व सरपंच सरदार ईशर सिंह और मनजीत की पत्नी के मायके वालों ने प्रशासन व पुलिस से मांग की कि बेटे के कातिल को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
----
मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पिता के कुछ स्वस्थ होने पर उससे पूछताछ की जाएगी कि बच्चे की मौत कैसे हुई। साथ ही पोस्टमार्टम के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-जाकिर शाहीन मिर्जा, एसडीपीओ, नौशेरा