{"_id":"611582a98ebc3e5e9d197b55","slug":"crime-rajouri-news-jmu2414658149","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में युवक की निर्मम हत्या मामले में जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में युवक की निर्मम हत्या मामले में जांच तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। बुधवार और वीरवार की दरम्यानी रात शहर के चकली धनवा क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या मामले में गठित सिट ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। वीरवार को टीम मृतक युवक के घर करीब छह घंटे तक डेरा डाले रही। इस दौरान परिवार के सदस्यों से गहन पूछताछ की। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा कर उसे भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा मृतक के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है।
वीरवार को एडिशनल एसपी राजोरी विवेक शेखर शर्मा की अध्यक्षता में सिट के इंचार्ज डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद कुमार और एसएचओ राजोरी समीर जिलानी की टीम मृतक युवक अंकुश शर्मा के घर पहुंची। इस दौरान टीम ने करीब छह घंटे तक परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। परिवार वालोें से पूछा कि मृतक का कहां आना-जाना था। उसके किन दोस्तों का घर में आना-जाना था। परिवार से जुड़ी अन्य अहम बातों को जानने का प्रयास किया गया। टीम मृतक युवक के मोबाइल फ़ोन के नंबरों को भी खंगाल रही है, ताकि ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया जा सके।
आतंकी एंगल से भी मामले में चल रही जांच
सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले की जांच आतंकी एंगल से भी कर रही है। क्योंकि, जिस चकली धनवा क्षेत्र में यह वारदात हुई है, वह किसी समय में आतंकवादियों का बड़ा क्रॉसिंग रूट रहा है। माना जाता है कि नौशेरा और सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा से जो आतंकवादी घुसपैठ करके आते थे, वह इसी रूट को क्रास करके कालाकोट, कंडी बुद्धल की पहाड़ियों से होकर कश्मीर घाटी जाया करते थे या राजोेरी जिले के विभिन्न इलाकों में अपनी गतिविधियों को अंजाम देते थे। सूत्रों का मानना है कि जैसा कि पिछले कुछ समय से सुंदरबनी और नौशेरा से घुसपैठ के मामले सामने आए हैं, उससे आशंका है कि कुछ आतंकवादियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया हो। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।