{"_id":"61bcd11463e6c808381cc9cb","slug":"corona-rajouri-news-jmu2500357189","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे कोविड से एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे कोविड से एक और मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कोविड-19 के कारण एक और मौत के साथ राजोेरी में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 239 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के नौशेरा निवासी 70 वर्षीय एक पूर्व सैनिक की राजोेरी में सेना के अस्पताल में कोविड -19 के कारण मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार किया गया।
जिले में कोविड से मरने वालों की संख्या 239 तक पहुंच गई। इनमें से 184 की मौत दूसरी लहर के दौरान हुई। इस बीच प्रवर्तन टीमों ने कोविड-19 एसओपी के उल्लंघन करने वालों पर भी जुर्माना लगाया है और 17,650 रुपये का वसूल किया है, जोकि 1 अप्रैल 2021 से अब तक कुल जुर्माना 69,97,224 रुपये तक पहुंच गया है। प्रवर्तन अधिकारियों ने लोगों से अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण की खुराक लेने के अलावा मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया। उधर जिले में प्राप्त हुई कोविड टेस्टिंग की 1720 आरएटी/आरटी-पीसीआर परीक्षणों में से कोई भी कोविड पॉजिटिव मामला नहीं मिला, जबकि दो मरीज ठीक हो गए और उन्हें घर भेज दिया गया।
जिले में इस समय 17 एक्टिव केस हैं। कोविड के 17 सक्रिय मामलों में से 7 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और सीसीसी में इलाज चल रहा है। राजोेरी जीएमसी में दो मरीजों का इलाज चल रहा है। दो का सेना / बीएसएफ अस्पताल में इलाज चल रहा है। 10 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, एक का इलाज जिले के बाहर चल रहा है। दो का इलाज सीसीसी में चल रहा है। प्रशासन द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के 589 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई।