{"_id":"610ae5df8ebc3e88cc1a1315","slug":"corona-rajouri-news-jmu24090057","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोेरी में दो बच्चों सहित कोरोना के सात नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोेरी में दो बच्चों सहित कोरोना के सात नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में बुधवार को दो बच्चों सहित कोरोना संक्रमित सात नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना की संभावित तीसरी लहर का अनुमानित समय निकट आने के कारण जिले में रात्रि कर्फ्यू सख्ती से लागू किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सामने आए सात नए मामलों में दो बच्चे शामिल हैं। इनमें से एक बच्चे को कोरोना के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में कोरोना मामले कम ही हैं, लेकिन फिर भी बचाव को ध्यान में रखकर रात्रि कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाने लगा है। जिले के सभी शहरी इलाकों में पुलिस की गाड़ियां चक्कर लगाकर लोगों को घरों से बाहर न निकलने के लिए कह रही हैं। ये वाहन शाम सात बजे के बाद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने और रात्रि कर्फ्यू लागू करने की घोषणा कर रहे हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमित मामलों में वृद्धि के बीच राजोेरी में वायरल संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक प्रतिबंधों को लागू किया जा रहा है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों की संख्या को विनियमित करने की जरूरत है। शाम सात बजे से सुबह छह बजे के बीच, आवश्यक सेवाओं और चिकित्सा आपात स्थिति को छोड़कर किसी अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि कृपया अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रतिदिन शाम सात बजे बंद करें।