{"_id":"610982e38ebc3ec1fb350e3b","slug":"corona-rajouri-news-jmu240823047","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में कोरोना से 1 बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में कोरोना से 1 बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि कोरोना पॉजिटिव 19 नए मामले भी सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार गुडा संकारी गांव निवासी एक महिला को पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार के लोगोें ने उन्हें जीएमसी राजोरी में भर्ती किया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं राजोरी में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 226 हो गया है। उपायुक्त के निर्देश पर महिला को कोविड एसओपी का पालन करते हुए सुपुर्द-ए- ख़ाक कर दिया गया। राजोरी में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव 19 नए मामले भी सामने आए हैं। जो नए 19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उनमें से दरहाल ब्लॉक से 9, मंजाकोट से 7 जबकि सुंदरबनी, कालाकोट और कंडी से 1,1 पॉजिटिव मामला सामने आया है। नए पॉजिटिव मामलों के साथ ही अब राजोरी में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मामलों की संख्या 77 पहुंच गई है।
उधर उपायुक्त के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें अभी भी जिले के विभिन्न ब्लाकों में युद्ध स्तर पर कोरोना सैंपलिंग और टेस्टिंग का कार्य कर रही है। विभाग की टीमें घर घर जाकर लोगों की कोरोना सैंपलिंग और वैक्सीनेशन कर रही हैं। ताकि जल्द से जल्द इस घातक बीमारी को खत्म किया जा सके।