फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Corona

केएएस अधिकारी की माँ सहित राजोरी में कोरोना से 5 और लोगों की मौत

विज्ञापन
Corona
राजोरी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित पांच और लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक केएएस अधिकारी की मां भी शामिल है। जानकारी के अनुसार जिले के दरहाल निवासी केएएस अधिकारी सिराज मलिक की मां, सुंदरबनी निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति, राजोरी के फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति और मंजाकोट निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति को कोरोना ने मौत की नींद सुला दिया है। कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी राजोरी में इनको भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था, लेकिन चारों ने बुधवार को उपचार के दौरान जीएमसी में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, जिले की थन्नामंडी तहसील के बहरोट निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति की होम आइसोलेशन के दौरान ही बुधवार दोपहर को मौत हो गई। डीएम के निर्देशानुसार सभी का अंतिम संस्कार कोरोना एसओपी के तहत कर दिया गया है। वहीं, बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित 126 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दरहाल ब्लॉक से 43, कालाकोट से 13, राजोरी से 24, कंडी से 27, सुंदरबनी से 12 और नौशेरा से सात लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed