{"_id":"60ae977e8ebc3e29b57374c5","slug":"corona-rajouri-news-jmu236053496","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी राजोरी ने मंजाकोट ब्लॉक का व्यापक दौरा किया;","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी राजोरी ने मंजाकोट ब्लॉक का व्यापक दौरा किया;
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कोविड-19 को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयास का जायजा लेने उपायुक्त राजेश के. शवन ने बुधवार को मंजाकोट का दौरा किया। पीएचसी मंजाकोट और गंभीर मुगला में चिकित्सा सुविधाओं और कोविड शमन उपायों का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम और उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है। उक्त आयु वर्ग वाली जनता से आगे आने और खुद को बचाने के लिए टीका लगवाने का आग्रह किया। इस बीच उपायुक्त ने पांच लाख रुपये की लागत से चलाई जा रही जलापूर्ति योजना काकोड़ा पर काम भी शुरू कर दिया। बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत इस योजना को मंजूरी दी गई थी। इससे मंजाकोट की पंचायतों में लगभग दो हजार लोगों को लाभ होगा।
उपायुक्त ने लोगों से कहा कि जिला प्रशासन कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इस संबंध में उनका सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उपायुक्त ने लोगों से कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए एसओेपी का पालन सुनिश्चित करने की भी अपील की।