फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

शुक्रवार को राजोरी में कोरोना के 33 नए मामले सामने आने से हड़कंप

विज्ञापन
corona
राजोरी जिले में प्रवेश से पहले हर व्यक्ति की कोरोना सैंपलिंग करते हुए - फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमित मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को एक साथ 33 नए मामले सामने आने से जहां एक तरफ लोगों में भय पैदा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी कड़े कदम उठाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ठाकुर शेर सिंह के अनुसार शुक्रवार को जो 33 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। उनमें सबसे अधिक मामले सुंदरबनी ब्लॉक के देयोली गांव से आए हैं। उसके अलावा राजोरी शहर से तीन जवाहर नगर से तीन और जिले के अन्य इलाकों से लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। एडीसी के अनुसार जितने लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की सैंपलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। ताकि सभी लोगों को आइसोलेट करके इसे अधिक फैलने से रोका जा सके। शुक्रवार को 33 नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ मर 123 पहुंच गई है।
विज्ञापन

----
डीसी ने 5 स्थानों पर पांच चेक पोस्टें बनाई
कोरोना पॉजिटिव अधिक मामलोें को देखते हुए डीसी ने भी कड़े कदम उठाते हुए जिले में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के कोरोना सैंपलिंग के आदेश जारी किए है। डीसी राजेश कुमार शवन ने आपातकालीन बैठक आयोजित करके कोरोना को लेकर विचार-विमर्श किया और जिले के पांच प्रवेश पॉइंट पर 5 चेक पोस्ट बनाने के निर्देश जारी कर दिए। डीसी के अनुसार सुंदरबनी चौक, मुग़ल रोड स्थित ढेरा की गली (डीकेजी), मंजाकोट के धेरी रलयौट, कोटरंका के तिरयाठ और बुद्धल में चैक पोस्टें बनाने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने उक्त सभी चेक पोस्टों पर संबंधित एडीसी, एसडीएमे को ओवर आल इंचार्ज बनाते हुए पर्याप्त मात्रा में स्टाफ नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले में दाखिल होने वाले हर व्यक्ति की कोरोना सैंपलिंग हो सके। इसके अलावा इन सभी पोस्टों को 24 घंटे सक्रिय रख़ने के लिए डीसी ने एसएसपी को पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed