{"_id":"8faf5cdc074791942d66662850e9b4c9","slug":"congressmen-meet-dc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने डीसी से मुलाकात कर मांगें बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने डीसी से मुलाकात कर मांगें बताईं
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 14 Apr 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिला इकाई ने सोमवार को डीसी कार्यालय के बाहर रोष जताते हुए भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे धोखेबाजों की सरकार करार दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जम्मू के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने जम्मू के लिए मंजूर किए गए एम्स को कश्मीर में भेजे जाने पर भाजपा की चुप्पी पर सवाल किया। कहा कि इससे साफ होता है कि भाजपा केवल सत्ता की भूखी है।
विज्ञापन
सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जम्मू संभाग के लोगों से बढ़ा चढ़ाकर वादे किए थे। भाजपा के अच्छे दिन न अभी तक केंद्र में आए और न ही राज्य में कभी आएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पुष्पिंदर गुप्ता, सुशील शर्मा, जिला अध्यक्ष साई रशीद, संजीव मंगू आदि ने कहा कि सरकार को चाहिए कि एम्स को तुरंत जम्मू लाया जाए।
विज्ञापन
साथ ही जम्मू में खोली गई सेंट्रल यूनीवर्सिटी को भी सही रूप से चालू किया जाए। कांग्रेसियों के दल ने मांगों के समर्थन में डीसी को ज्ञापन भी सौंपा। ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन किया जाएगा।