फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Chill of rain and snow

बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन

Mon, 02 Feb 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 02 Feb 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chill of rain and snow
जिले के मैदानी इलाकों में शनिवार रात और रविवार हलकी बूंदाबांदी और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठिठुरन काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थन्नामंडी, बुद्धल दरहाल आदि क्षेत्रों के पीर पंजाल के पहाड़ों पर शनिवार रात को बर्फबारी होने से शीत लहर का कहर बढ़ गया है।

रविवार को दिनभर सर्द हवाएं चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में रुक-रुक कर हलकी बूंदाबांदी भी होती रही।  सर्द हवाओं के कारण बाजार में सन्नाटा ही पसरा रहा। सड़कों पर भी रौनक कम ही देखने को मिली।


ठिठुरन से बचने के लिए लोग घरों में ही रहे। ठंड से बचने के लिए आग का सहारा भी लिया गया। बीजीएसबी विवि के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री मापा गया है। रात को पारे में और भी गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed