फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Case of two teachers suspended for beating police personnel, suspended

पुलिस कर्मी को पीटने के आरोप में दो शिक्षकों पर केस, निलंबित

विज्ञापन
Case of two teachers suspended for beating police personnel, suspended
राजोरी। गुज्जर मंडी क्षेत्र में ट्रैफिक ड्यूटी पर कर्मी से दो सरकारी शिक्षकों के मारपीट करने के मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को निलंबित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है कि दरहाल निवासी दो सरकारी शिक्षक मोहम्मद तारिक और अरशद मिर्जा मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। ट्रैफिक कर्मचारी ने दोनों शिक्षकों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल उस पर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ट्रैफिक कर्मचारी की लिखित शिकायत के बाद राजोरी थाने में दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। दो सरकारी शिक्षकों द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के साथ ड्यूटी पर मारपीट करने और दोनों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गुलजार हुसैन दोनों शिक्षकों को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी के अनुसार दोनों शिक्षकों को निलंबित करने के साथ-साथ संबंधित जोनल एजुकेशन अधिकारी को इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed