{"_id":"57b8263dc325950ba1c33571d9f1d198","slug":"busted-selling-fake-sim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सिम बेचने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सिम बेचने का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 01 Oct 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी पुलिस ने मंगलवार को फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके पास से कई सिम और फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
पुख्ता सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस की एसओजी टीम ने डीएसपी आपरेशन इफ्तार अहमद के नेतृत्व में शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर अल्फा गेट के पास छापेमारी कर गिरोह के लोगों को गिरफ्तार किया। डीएसपी आपरेशन ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी सिम बेच रहे हैं। इसके आधार पर छापेमारी की गई है। इसमें अरूण शर्मा, साहिल कुमार और नितिश शर्मा सभी निवासी मुरादपुर राजोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। यह तीनों अल्फा गेट के पास मोबाइल सिम बेचने और मोबाइल रिपेयर का काम करते हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह अनजान लोगों को सिम बेच देते थे। इसके बदले उनसे मुंह मांगे पैसे मिल जाते थे। सिम सिर्फ अधिक पैसा वसूली के लिए बेची गई या फिर जानबूझ कर शरारती या राष्ट्र विरोधी तत्वों को बेची गई, पुलिस इस पहलू पर भी
विज्ञापन
जांच करेगी।
गौरतलब है कि अल्फा गेट पर राजोरी पुंछ में तैनात सेना की कानवाय रुकती है। हर रोज यहां सेना के जवानों का आना-जाना लगा रहता है। एक तरह से सेना की काफी गतिविधियां अल्फा गेट से चलती हैं। ऐसे में फर्जी सिम बेचने का भंडाफोड़ अल्फागेट पर होना काफी कुछ सोचने को मजबूर कर रहा है। सेना को निशाना बनाकर भी इसे जोड़ा जा रहा है।