{"_id":"62d0f4bd43f60450545d636d","slug":"bullets-fired-after-clash-between-army-jawans-in-surankote-poonch-one-killed-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch: आपसी विवाद में जवान ने सैन्य शिविर में की फायरिंग, दो की मौत, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch: आपसी विवाद में जवान ने सैन्य शिविर में की फायरिंग, दो की मौत, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
Fri, 15 Jul 2022 11:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:35 AM IST
सार
पुंछ के सुरनकोट में आपसी झड़प में चलीं गोलियों में सेना के दो जवान की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना के सुरनकोट शिविर में शुक्रवार सुबह प्रादेशिक सेना (टीए) की 156 बटालियन में एक जवान ने आपसी विवाद में तीन साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इनमें छुट्टी को लेकर विवाद था। सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान नायक इबरार अहमद निवासी कालाकोट (राजोरी), सिपाही इम्तियाज अहमद निवासी मेंढर (पुंछ) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों में सिपाही मक्खन सिंह और खलील अहमद शामिल हैं। मक्खन सिंह को सुरनकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह लगभग 5.20 बजे सुरनकोट सैन्य शिविर में सिपाही इम्तियाज ने तीन साथियों को गोली मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। सैन्य शिविर में गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जवानों ने देखा कि चार लोग खून से लथपथ वहां पड़े थे। गोली लगने से नायक अबरार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य की हालत गंभीर थी।
तुरंत इम्तियाज व दो अन्य जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति बेहद गंभीर होने पर इम्तियाज व खलील अहमद को उधमपुर कमान अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने इबरार कोे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सैन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की। साथ ही घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया।