फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   block day

ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में जिला विकास आयुक्त के समक्ष कई समस्याओं को किया गया उजागर

विज्ञापन
block day
कालाकोट में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त व अन्य अधिकारी। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। कालाकोट सामुदायिक भवन में बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं गई। कार्यक्रम में उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों तथा सरपंचों-पंचों ने उपायुक्त के समक्ष कई समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

मुख्य समस्याओं में बिजली-पानी के अलावा सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों का निर्माण, पंचायतों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। वरिष्ठ नागरिक कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बहुत से लोग गरीबी रेखा में जी रहे हैं, लेकिन उनके राशन कार्ड बीपीएल की जगह एपीएल बने हैं। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिनके बीपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए। लिहाजा ऐसे लोगों को के राशन कार्ड ऑनलाइन करने के साथ-साथ जो लोग गरीबी रेखा में गुजर-बसर कर रहे हैं उनके राशन कार्ड बीपीएल बनाए जाएं ताकि गरीब लोगों को कम दाम पर राशन मिल सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पार्षद दरबारी लाल ने कहा कि कालाकोट कस्बे को जोड़ने वाली लिंक सड़क मार्गों का बुरा हाल है और इन सड़कों की मरम्मत की मांग लंबे समय से होती आ रही है, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही। पुरानी सड़कों की मरम्मत कराई जाए और इसके साथ-साथ नई सड़कों का निर्माण करवाया जाए। इनमें अपर कालाकोट से तत्तापानी सड़क की मांग प्रमुख है। इस सड़क के बनने से करीब दर्जन भर गांव के लोगों को न केवल लाभ होगा बल्कि इस सड़क से आवाजाही को समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed