{"_id":"ddad069e098ddec6af128c83b7a86ce2","slug":"bite-invoice-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के काटे चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 25 वाहनों के चालान काट डाले। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के पलमा नगरोटा क्षेत्र में लगाए गए नाके के दौरान कई चालकों को खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते देखा गया।
विज्ञापन
कई चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के देखे गए तो कई के पास वाहनों के पूरे दस्तावेज ही नहीं मिले। कई वाहनों की छतों और पीछे सीढ़ियों पर लटक कर यात्रा करते मिले।
विज्ञापन
इसके अलावा निजी वाहनों में भी नियमों का उल्लंघन करते चालकों को देखा गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 25 वाहनों के मौके पर ही चालान काट डाले और करीब तीन हजार रुपये जुर्माना भी वसूल डाला।
विज्ञापन