फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Bhairav ??Nath's tableau was celebrated with great pomp and show.

धूम धाम से निकाली भैरव नाथ की झांकी

विज्ञापन
Bhairav ??Nath's tableau was celebrated with great pomp and show.
धूम धाम से निकाली भैरव नाथ की झांकी - फोटो : RAJOURI
राजोरी। होली पर्व को लेकर जवाहर नगर में निकाली जाने वाली भैरव नाथ की झांकी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। बाबा भैरव नाथ की झांकी धूमधाम से निकाली गई। सुबह से ही जवाहर नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। परंपरानुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे पूजा-अर्चना के साथ बाबा भैरव की झांकी निकलते ही नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। भैरवनाथ का नृत्य देखने और भैरव के हाथ से चिमटे की मार खाने के लिए मानो होड़ लगी हुई थी। महिलाएं, युवतियां, बच्चे सभी भैरव नृत्य देखने के लिए उमड़ पड़े। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भैरव नाथ का वेश धारण किए युवा नृत्य करते मुख्य बाजार से होते हुए लोवर जवाहर नगर से छपरियां पहुंची। लोवर जवाहर नगर से झांकी वापस शिव मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed