{"_id":"414f08a0105f7e4cdf12183b8969a950","slug":"bhairav-nath-dance-27-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरव नाथ नृत्य 27 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैरव नाथ नृत्य 27 से
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में होली पर्व से करीब एक हफ्ता पहले बाबा भैरव नाथ के नृत्य का कार्यक्रम 27 फरवरी से शुरू होगा। इस संबंध में प्रशासन को सूचना देने और सुरक्षा के बंदोबस्त करने के लिए बुधवार को भैरव कमेटी ने डीसी से मुलाकात की।
विज्ञापन
कमेटी के अध्यक्ष विशाल दत्ता ने डीसी को बताया कि परंपरानुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भैरव कमेटी के बैनर तले भैरव नाथ झांकी निकालने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रथम दिवस शहर के नाबन मोहल्ला स्थित बाबा भैरव नाथ के मंदिर से पूजा अर्चना के बाद दोपहर बाद झांकी निकाली जाएगी। इस अवसर पर भारी संख्या में युवक ढोल नगाढ़ों की थाप पर नाचते हैं। झांकी में स्थानीय युवक भैरव नाथ के वेश में नृत्य करते और लोगों को चिमटा मारते हैं।
विज्ञापन
लोगों का मानना है कि भैरव के हाथों से चिमटा खाने से उन्हें कई प्रकार के शारीरिक रोगों से निजात मिलती है।
वहीं अब की बार होली पर्व पर भैरव बनने पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।
दरअसल पिछले कई वर्षों से भैरव का किरदार निभाने वाले शाम लाल पिछले वर्ष होली पर्व के कुछ दिन बाद ही दिल का दौरा पड़ने से चल बसे थे। इस वर्ष भैरव नाथ के वेश में कौन नृत्य के साथ-साथ चिमटे से आशीर्वाद देगा, इसकी जानकारी अभी तक केवल कमेटी सदस्यों को ही है।