नौशेरा। सेना की तफ से महिला अधिकारिता और योजनाओं पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दंडेसर के सूरज प्रकाश सरपंच सहित 70 लोगों ने भाग लिया।
व्याख्यान का उद्देश्य लोगों के बीच सरकार की योजनाओं से जागरूकता फैलाना रहा। विशेष रूप से महिलाओं, लड़कियों के लिए वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए ऋण, दिव्यांग महिलाओं को सहायता आदि।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और उन्हें दिए गए ज्ञान के लिए आभार व्यक्त किया। इस तरह के आयोजनों का निश्चित रूप से दूरदराज के इलाकों की आबादी पर स्थायी प्रभाव पड़ता है। क्योंकि वे एक लोकतांत्रिक समाज में अपने अधिकारों को जानने के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं। संवाद