{"_id":"60427f708ebc3e14fc0042ff","slug":"awearness-rajouri-news-jmu2306496178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों और छात्रों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों और छात्रों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया
विज्ञापन
राजोरी। महिला शक्ति केंद्र (एमएसके) राजोरी के कर्मचारियों ने जिला विकास आयुक्त राजेश कुमार शवन और एमएसके के नोडल अधिकारी मोहम्मद कुर्शीद की देखरेख में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोगों और छात्रों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
महिला कल्याण अधिकारी राजोेरी डॉ. अनम मिर्जा ने बताया कि कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी), वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाएं और सेवाएं, सुकन्या समृद्धि योजना, आसरा योजना, एसएमएएस, जेएसवाई के अलावा प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया है।
इस अवसर पर एमएसके राजोरी की टीम ने लोगों को बताया कि वे कैसे इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए डॉ. अनम मिर्जा ने कहा कि शिक्षा महिलाओं को महिलाओं के तरीके को चुनने का अधिकार देने का पहला कदम है, जिस पर वह आगे बढ़ती हैं। शिक्षित महिला में कौशल, प्रतिभा, जानकारी होती है जो उसे बेहतर माँ, कर्मचारी और देश का निवासी बनाती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विभिन्न आपातकालीन नंबरों के बारे में भी बताया गया। इनमें डायल 181 , 100 पुलिस, 101 फायर, 102 एम्बुलेंस, 1098 चाइल्डलाइन आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एमएसके की जिला समन्वयक संजना ठाकुर और राबिया कौसर भी उपस्थित थीं।