{"_id":"62bc98e8aa89767be12627c6","slug":"attack-rajouri-news-jmu2629564105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पर जान लेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच पर जान लेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। झुग्गी झोपड़ी के लोगों से वसूली करने का विरोध करने के मामले में सरपंच पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बीच बचाव में आए सरपंच के एक साथी को भी घायल कर दिया गया। इस वारदात के विरोध में लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
वार्ड-4 थाती में कुछ गरीब लोग झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हैं। आरोप है कि गुरविंद्र सिंह नाम का एक व्यक्ति स्वयं को वकील बताकर उनसे पैसाें की वसूली करता है। इस बारे में झुग्गी वासियों ने सरपंच मोहन से गुहार लगाई कि उनके साथ न्याय किया जाए। सरपंच ने उन्हें आश्वासन दिया कि जब वह पैसों की वसूली के लिए आए तो मुझे सूचित करना। मंगलवार रात करीब दस बजे गुरविंद्र सिंह झुग्गी वासियों के पास पहुंचा। इस बीच उन्होंने सरपंच मोहन लाल को सूचित कर दिया।
सरपंच मोहन लाल ने बताया कि वह जैसे ही मौके पर पहुंच और अपना वाहन खड़ा करने लगे तो उसी समय गुरविंद्र सिंह ने तेजधार हथियार से हमला कर बोल दिया। बीचबचाव करते सरपंच का एक साथी जसवीर निवासी राजल घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इसके उपरांत सरपंच मोहन लाल के समर्थकों ने मंगलवार देर रात जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन कर हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश जसरोटिया ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क मार्ग खोल दिया। सभी ने सरपंच पर जानलेवा हमला की कड़ी निंदा की।