{"_id":"66ccec7056492c97cf0938b6","slug":"attack-on-shopkeeper-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102702-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी के बथूनी क्षेत्र में देर रात दुकानदार से मारपीट, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी के बथूनी क्षेत्र में देर रात दुकानदार से मारपीट, नकदी लूटी
Tue, 27 Aug 2024 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोेरी शहर के बथूनी क्षेत्र में रविवार देर रात को दो लुटेरों ने दुकानदार से मारपीट के बाद नकदी छीन ली। जानकारी के अनुसार जगदीश लाल रात को 11 बजे दुकान बंद कर रहा था तो दो लोग कुछ सामान लेने दुकान में आए।
सामान देखते देखते एक व्यक्ति ने दुकानदार को गले से पकड़ लिया और दूसरे ने जेब से नकदी और कुछ खाने-पीने का सामान लूट लिया। दुकानदार ने मुश्किल से खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद दोनों लुटेरे फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
वहीं सोमवार को स्थानीय युवकोें और दुकानदार के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी की वारदात को 12 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस किसी को लुटेरे को पकड़ पाने में सफल नहीं हो पाई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी है।