{"_id":"5ebadbdc104ca76d0df19a6e0a7ad5d1","slug":"asha-workers-removed-the-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों ने निकाली जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 16 Nov 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्करों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। इसी कड़ी में आशा वर्करों को घर-घर जाकर विशेष कर महिलाओं को जागरूक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
आशा वर्करों द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को जिले की थन्नामंडी तहसील में आशा वर्करों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। ब्लाक चिकित्सा अधिकारी दरहाल डा. इकबाल मलिक की अध्यक्षता में निकाली गई रैली में भारी संख्या में आशा वर्करों ने भाग लिया।
विज्ञापन
हाथों में बैनर और पोस्टर लिए आशा वर्करों ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीएमओ ने मतदान कर अपनी मर्जी की सरकार चुनने में लोगों की अहम भूमिका पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि मतदान करना हमारा अधिकार है और अपने अधिकार का सही प्रयोग कर हम एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
बीएमओ ने जोर डालते हुए कहा कि आगामी 20 दिसंबर को अपने-अपने क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में पहुंचे और वोट डालें।