फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   arrest

कबाड़ियों से पुलिस ने बरामद किए रोशनी गोले के 22 खाली शैल

विज्ञापन
arrest
राजोरी। पुलिस ने मंगलवार की शाम को राजोरी के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र से कबाड़ी की दुकान से रोशनी गोले के 22 खाली शैल बरामद किए हैं। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में कबाड़ी के पास कुछ युवक कबाड़ का सामान बेचने आए थे, जिसमें रोशनी गोले के खाली शैल भी शामिल थे। पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और 105 एमएम रोशनी गोले के 22 खाली शैल बरामद किए। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, उनकी पूछताछ में सामने आया है कि उन युवकों ने यह खाली शैल नौशेरा में किसी व्यक्ति से खरीदे हैं। इसकी पहचान करने की पुलिस कोशिश कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों को लेकर पुलिस नौशेरा जाने की तैयारी में है। वहां उस व्यक्ति की पहचान की जाएगी, जिसने शैल बेचे हैं। फिर पता चलेगा कि उसने वह शैल कहां से लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed