फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   arrest

राजोरी में एटीएम ठग गिरफ्तार, निकाली गई राशि बरामद

विज्ञापन
arrest
राजोरी में एटीएम ठग गिरफ्तार, निकाली गई राशि बरामद - फोटो : RAJOURI
राजोेरी। पुलिस ने एटीएम से ठगी करने के आरोप में एक ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की राशि भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को थाना कालाकोट में गांव बेहरागोआ निवासी सुरिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी ने फर्जी तरीके से एटीएम कार्ड बदल लिया है, और 1.95 लाख रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एएसपी अमित वर्मा ने मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया। एसडीपीओ तौसीफ रेशु की देखरेख में एसएचओ कालाकोट दीपक पठानिया के नेतृत्व में और पीएसआई अनीस चौधरी, एएसआई बशीर हुसैन की सहायता से पुलिस टीम ने डेढ़ माह में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया और पूछताछ की। बाद में एक व्यक्ति इंतेखाब हुसैन निवासी ग्राम डोडासन बाला, थन्नामंडी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने गुनाह कबूल कर लिया और उसके खुलासे के आधार पर एक लाख रुपये बरामद कर लिए गए, जबकि और वसूली की संभावना है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर यह पता चला है कि आरोपी बहुत चालाकी से काम करता था और लगभग एक माह में ही कालाकोट, राजोरी, सुंदरबनी, जम्मू और भाटाधुरियन पुंछ के विभिन्न बैंकों के एटीएम से पैसे निकाल लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed