फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Aparajita amar ujala

महिलाएं जितनी जागरूक होंगी, उतनी ही सुरक्षित रहेंगी : हिना कोसर

Fri, 22 Dec 2023 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 22 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Aparajita amar ujala
राजोरी के हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर में हुआ अपराजिता कार्यक्रम
विज्ञापन

बीडीओ ने छात्राओं और अध्यापिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। मौजूदा समय में महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता पर ही निर्भर करती है। क्योंकि जितना महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी उतना ही सुरक्षित रहेंगी। उन्हें पता होना चाहिए कि अगर उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो वह किससे और किस जगह शिकायत दर्ज कर सकती हैं। ये बातें बीडीओ ढांगरी हिना कोसर ने अमर उजाला की ओर से हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल ज्वाहर नगर में हुए अपराजिता कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने छात्राओं और अध्यापिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वह ऑटो से लेकर प्लेन तक चला रही हैं। जरूरत बस अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की है। आत्मविश्वास ही जीत दिलाता है। सशक्तीकरण का अर्थ शक्तिशाली बनाने से है। इस कड़ी में अपराजिता मुहिम मील का पत्थर साबित होगी। छात्राओं ने भी सवाल पूछ कर शंकाओं को दूर किया। महिला अधिकारी ने छात्राओं को सुरक्षित रहने के टिप्स भी दिए। बताया कि महिलाओं को किसी से डरना नहीं है। हर मोड़ पर निडरता से डटकर खड़ा होना होगा। अगर किसी महिला या युवती के साथ बस या सार्वजनिक जगह पर, स्कूल या कॉलेज में कुछ गलत होता है तो ऐसे में उन्हें डरना नहीं है।
विज्ञापन

बीडीओ ने जागरूकता कार्यक्रम के लिए अमर उजाला का आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय की जरूरत हैं। स्कूल की प्रिंसिपल नीलू बख्शी कहा कि ऐसे कार्यक्रम अन्य स्थानों पर भी होने चाहिए, ताकि महिलाओं को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाएं अनजान के लिए न खोलें घर का दरवाजा
बीडीओ ने कहा कि महिलाएं अनजान के लिए घर का दरवाजा न खोलें। कामकाजी महिलाएं निडरता से बुरा करने वालों का सामना करें। पुलिस हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी है। पुलिस को तुरंत कॉल कर समस्या बताएं। हर शहर में महिला थाने बनाए गए हैं, जहां वह आसानी से समस्या बता सकती हैं।


पीड़िता के साथ हमेशा खड़ी हों
अकसर देखा गया है कि किसी ग्रुप में महिला के साथ कुछ गलत होता है तो अन्य उसका मजाक बनाने लगती हैं। इस कारण पीड़िता खुद को ही दोषी समझने लगती है। ऐसा नहीं होना चाहिए। पीड़िता के साथ हमेशा खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed