{"_id":"a9698071d26ac107e8a5449697c0e211","slug":"angry-happened-on-phe-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई विभाग पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई विभाग पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से खफा शहर के पोठा क्षेत्र में लोगों ने शनिवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की गुहार लगाई।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी अब्दुल हमीद, शौकत हुसैन, बशीर अहमद, रजाक अहमद आदि ने बताया की करीब एक महीने से उनके घरों में पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।
बिना पानी के उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। इससे विशेष कर महिलाओं और युवतियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि एक माह में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर सप्लाई सुचारु बनाने के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया है। बार-बार के आश्वासन के बाद भी जब सप्लाई सुचारु नहीं बनाई गई तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
वहीं प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और पीएचई विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक सप्लाई सुचारु नहीं बनाई गई तो लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।