फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Anger among farmers over not opening shops of fertilizers, seeds and pesticides

Rajouri News: खाद, बीज और कीटनाश्कों की दुकानें नहीं खोलने पर किसानों में रोष

Wed, 19 Feb 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 19 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Anger among farmers over not opening shops of fertilizers, seeds and pesticides
भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता कर जल्द कदम उठाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

जल्द सुध नहीं लेने पर सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
सुंदरबनी। सुंदरबनी में खाद, बीज और कीटनाशक की सीज दुकानें नहीं खोलने पर किसानों में रोष है। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बातें भाजपा जिला प्रधान प्रीतम शर्मा की अध्यक्षता में हुई प्रेसवार्ता में किसानों व नेताओं ने उठाई हैं। साथ ही जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
इस दौरान उप जिला सुंदरबनी में कीटनाशक एवं अन्य खाद बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों को प्रशासन द्वारा सीज करने के बाद कोई जानकारी न देने का विरोध जताया गया। जिला प्रधान ने कहा कि शासन, प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को बिना कोई उचित नोटिस दिए दुकानों को सीज किया गया है। जोकि गलत है। 15 दिनों से यह दुकानें सील हैं, जबकि जिला एवं उप जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

सुंदरबनी कालाकोट से विधायक ठाकुर रणधीर सिंह ने उपायुक्त से इस संदर्भ में बातचीत की थी और एक सप्ताह में दुकानें खोलने का आश्वासन मिला था। 12 फरवरी को मिले आश्वासन को एक सप्ताह व्यतीत हो चुका है। प्रशासन में अपने वादे को पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरबनी व्यापार मंडल के प्रधान संजीव गुप्ता, संगीत शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष स्योट बालकृष्ण शर्मा, पूर्व मंडल प्रधान भाजपा सुंदरबनी नसीब सिंह, पूर्व मंडल प्रधान संजय शर्मा आदि ने उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री से जल्द सील दुकानों को खोलने की मांग की। उन्होंने बताया कि किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को छोटी-छोटी आवश्यकता की चीजें लेने के लिए जम्मू का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दुकानों को नहीं खोला गया तो किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed