{"_id":"7bdb99c8c93d5edcd21c3a5bc470dbe6","slug":"amla-made-meals-under-the-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवले के वृक्ष के नीचे किया भोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवले के वृक्ष के नीचे किया भोजन
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Sun, 02 Nov 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
अक्षय नवमी पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने पूरे नगर की परिक्रमा की। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत संतोष दास मोनी महाराज की अध्यक्षता में ठाकुरद्वारा खुहवाला से सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे नगर की परिक्रमा की।
विज्ञापन
शास्त्रों को अनुसार अक्षय नवमी के दिन नगर की परिक्रमा करने का विशेष महत्व है। आज के दिन किए हुए दान का काफी महत्व है और काफी पुण्य मिलता है। इस मौके पर ठाकुरद्वारा खुहवाला में आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर लोगों ने भोजन भी किया।
विज्ञापन
इसके अलावा राम मंदिर थाती, शिव मंदिर राजल, वगनोटी, लम्बैड़ी, सेर आदि मंदिरों में भी भक्तों ने परिक्रमा की और आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन