{"_id":"63680e1d4faa6156dd4842be","slug":"agriculture-rajouri-news-jmu2717245120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे राबी सीजन-2022 के दौरान बीज वितरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे राबी सीजन-2022 के दौरान बीज वितरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने रबी सीजन के लिए कृषि विभाग की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने बीजों के वितरण में हुई प्रगति का जायजा लिया और सीएओ ने बताया कि यह निर्धारित समय के अनुसार किया जा रहा है। बैठक में जिले में बीज की आवश्यकता और आज तक वितरण के संबंध में प्रगति के बारे में भी अवगत कराया गया।
मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक 10500 क्विंटल गेहूं बीज की आवश्यकता के विरुद्ध अब तक 6563 क्विंटल किसानों को रियायती दरों पर वितरित किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि जिले भर में 125 बिक्री केंद्रों से 24.85 क्विंटल तिलहन, 6.40 क्विंटल दालें, 23.5 क्विंटल सब्जी और 168.8 क्विंटल विभिन्न किस्मों के चारा बीज का वितरण किया गया है। इसके अलावा, मुख्य कृषि अधिकारी ने आश्वासन दिया कि बीज की शेष आवश्यकता को 14 नवंबर 2022 तक जिले में स्टॉक कर लिया जाएगा।
मुख्य कृषि अधिकारी ने यह भी कहा कि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में गेहूं का बीज उपलब्ध है और जिले के कुछ हिस्सों से किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है और गेहूं की फसल की सामान्यय बुवाई का समय अभी बाकी है। डीडीसी ने कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी को बीज वितरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने को कहा।