फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   agitaion

Rajouri News: सरकारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के छात्रों का जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
राजोरी। सरकारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ धरना प्रदर्शन करके रोष प्रकट किया। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि जम्मू विश्वविद्यालय उनके भविष्य के साथ खेल रहा है। तीन माह की पढ़ाई पूरी होने के बाद कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके विषय कंबीनेशन को चेंज करते हुए यह आदेश जारी किया है। बताया कि जो बच्चे कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं उनको माइनर सब्जेक्ट कंबीनेशन में बदलाव करने को कहा गया है। समय संभव नहीं है। बताया कि जो माइनर सब्जेक्ट कॉन्बिनेशन कॉलेज में प्रवेश के समय लिया गया था। उसमें इस समय बदलाव किया गया। जबकि इस समय जनवरी में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी और इस समय विषय बदल पाना और नए विषय लेकर पढ़ाई करना संभव नहीं है। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं एलजी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि माइनर सब्जेक्ट कंबीनेशन में बदलाव के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए, नहीं तो यह प्रदर्शन अनिश्चितकालीन समय के लिए जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed