{"_id":"5dfd26dc8ebc3e88007297f0","slug":"agitaion-rajouri-news-jmu1998276179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीड बेस कर्मियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीड बेस कर्मियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य कर रहे नीड बेस कर्मियों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कड़ा रोष जताया। जिले के नेशनल ट्रेड यूनियन फोरम के बैनर तले हुए प्रदर्शन में भारी संख्या में अस्थायी कर्मी शामिल हुए। इस अवसर पर फोरम ने सरकार पर उनके साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव से पहले सियासी पार्टियों ने हमारे साथ वादे किए कि सत्ता में आते ही स्थायी करने के लिए कोई ठोस पालिसी बनाई जाएगी, लेकिन सरकार के गठन के बाद भी गठबंधन सरकार ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने सरकार पर पूर्व सरकारों की तरह ही नीड बेस कर्मियों को मूर्ख बनाने व धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी पार्टियां केवल सत्ता में आने के लिए ही झूठे वादे करती है। उन्होंने कहा कि कई माह से पीएचई, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी व आईटीआई में कार्य कर रहे नीड बेस कर्मियों को वेतन भी नहीं मिला है। महंगाई में बिना वेतन के गुजारा संभव नहीं हो रहा है। सरकार हम से पूरी सेवाएं ले रही हैं, लेकिन मांगों को लेकर कोई चिंता नहीं है। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने हमें स्थायी करने के लिए कोई पालिसी नहीं बनाई व हमें बकाया वेतन नहीं दिया तो हम लोग कामकाज छोड़ सड़कों पर उतरेंगे।