{"_id":"637bd1cbf4a35b3c24129924","slug":"administration-rajouri-news-jmu272784694","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी राजोरी ने जन मुद्दों, शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी राजोरी ने जन मुद्दों, शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
डीसी राजोरी दरहाल के मुद्दों को लेकर बैठद्म करते हुए
- फोटो : RAJOURI
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने हाल ही में दरहाल में आयोजित जनसंपर्क शिविर के दौरान उठाई गई सार्वजनिक मुद्दों और मांगों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को अधिकारी के साथ बैठक की। डीडीसी सदस्य इक़बाल मालिक की उपस्थिति में बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिविर के दौरान उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। इसमें संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी।
बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा की गई उनमें जीडीसी दरहाल पर काम शुरू करना, वन मुद्दे, चौकियां से सरोथा तक सड़क का निर्माण, एसडीएच दरहल से धारा से सगरावट तक सड़क, दरहाल से कसिया तक सड़क की जर्जर स्थिति, दरहाल से सिमली तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा करना शामिल हैं। दरहाल में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर कार्य, जेजेएम का तेजी से क्रियान्वयन, ट्रांसफार्मरों की कमी आदि की रिपोर्ट ली गई। उपायुक्त ने दोहराया कि जिला प्रशासन जनता की कठिनाइयों को हल करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है और सेवाओं और कल्याण योजनाओं को आसानी से सुलभ बना रहा है ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विकास प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अनिवार्य बताते हुए उनसे जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने और अपने क्षेत्रों में हो रही विकास गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की भी अपील की।
डीडीसी ने दरहाल में पर्यटन क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का ध्यान यहां की पूरी क्षमता का पता लगाने पर है। इस संबंध में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता के मुद्दों और मांगों को संबोधित करते हुए बैठक के दौरान उजागर हुए लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए तत्काल उपाय करने के लिए अधिकारियों का आह्वान किया।