{"_id":"63696a4a2b996a2fa9441750","slug":"administration-rajouri-news-jmu2718012104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत योजना कद्य छूटे हुए लाभार्थियों के नामांकन के लिए 55 विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत योजना कद्य छूटे हुए लाभार्थियों के नामांकन के लिए 55 विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे
विज्ञापन
सेहत योजना के तहत बैठक करते डीसी राजोरी
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने पीएम-जय सेहत के तहत प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार केा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सेहत योजना के नामांकन से जिले में छूटी आबादी के पंजीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। बैठक के दौरान डीडीसी ने योजना के तहत हितग्राहियों के पंजीयन एवं अब तक जारी गोल्डन कार्ड की स्थिति की जानकारी मांगी।
बैठक में बताया गया कि 154000 लक्षित परिवारों में से 151400 परिवारों को योजना के तहत नामांकित किया गया है, जो कि 98.3 प्रतिशत है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि जिले के प्रत्येक नागरिक को उक्त योजना के तहत लाभ लेने के लिए एक गोल्डन कार्ड प्रदान किया गया है। यह निर्णय लिया गया कि जिला परियोजना प्रबंधक सीएससी ग्रामीण क्षेत्रों में 55 शिविरों का आयोजन करेंगे। जहां पंजीकरण की कमी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बीएमओ पंचायत सदस्यों और स्थानीय संस्थानों की सेवाओं का उपयोग करके नामांकन के लिए छूटी हुई आबादी को प्रेरित करना सुनिश्चित करें।
पीएम-जय सेहत योजना के तहत जिले के सभी नागरिकों को गोल्डन कार्ड प्रदान करने की कार्य योजना को अंतिम रूप देते हुए बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छूटे हुए लाभार्थियों के नामांकन के लिए शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में सीएमओ डॉ. हामिद जरगर, सीईओ शैलेश कुमारी, एडी प्लानिंग मोहम्मद रफी मलिक, बीएमओ, जिला परियोजना प्रबंधक, शाहिद मलिक और अन्य मौजूद रहे।