फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   administration

डीडीसी ने नगर क्षेत्रों में नागरिक परियोजनाओं पर कार्य की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
administration
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने जिला केपेक्स, यूटी कैपेक्स, एसबीएम और माई टाउन माई प्राइड बीइंग के तहत नगर पालिका क्षेत्र में नागरिक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों और नगर परिषद और अन्य नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक में परियोजनाओं, कार्यों जैसे बहुमंजिला पार्किंग, मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी यानि एमआरएफ, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण, ओपन जिम और पार्क और जिला के माई टाउन माई प्राइड स्कीम, स्वच्छ भारत मिशन यानी एसबीएम के तहत स्वीकृत कई अन्य परियोजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

एसई पीडब्ल्यूडी ने बैठक को विभिन्न योजनाओं के तहत शुरू की गई परियोजनाओं पर काम की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक में इन परियोजनाओं की प्रगति में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि जिले की सभी पांच नगर पालिकाओं में जिला कैपेक्स के तहत कुल 12 कार्य, माई टाउन माई प्राइड के तहत 35 कार्य और यूटी कैपेक्स के तहत 28 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। एसबीएम के तहत क्रियान्वित की जा रही मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैठक में बताया गया कि सिविल कार्य प्रगति पर है और विशेष पुनरीक्षण भी किया गया है, और परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। मल्टी लेवल पार्किंग सुविधा की समीक्षा करते हुए बताया गया कि यह प्रोजेक्ट डिजाइनिंग फेज में है। डीडीसी ने जल्द से जल्द डिजाइन को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया ताकि काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि परियोजनाएं निष्पादन के विभिन्न चरणों में हैं और जिला कैपेक्स के तहत 10 कार्य पूरे हो चुके हैं। एसई पीडब्ल्यूडी ने डीडीसी राजोेरी को आश्वासन दिया कि आवंटन के मुद्दों के कारण जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा। भूमि विवाद जैसे अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई, डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों को हल करने के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, राजस्व अधिकारियों को परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने के लिए निर्देश जारी किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed