फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   accident

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
accident
नौशेरा में सैन्य वाहन की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार।
नौशेरा। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौशेरा से लगभग 10 किलोमीटर दूर ढलिया में मंगलवार को एक कार और सैन्य वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इनमें से एक की जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग 12-30 बजे हुआ जम्मू जा रहा सैन्य वाहन व राजोरी से जा रही ऑल्टो कार नंबर जेके 02 बीक्यू 5115 की टक्कर हो गई। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। हादसा होते ही उनमें चीख पुकार मच गई। जिस सुनकर आसपास के लोग और वहां से गुजर वाहनों के चालक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में मौके पर हुई एक की मौत हो गई, जिसे बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया। हादसे के घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में लाया गया। उनकी पहचान अताउल्ला खान (50) पुत्र फ़ज़ा खान, सलीमा बी (55) पत्नी मुश्ताक खान, इरा पठान (13) पुत्री जफर उल्ला खान, अमीरा इश्ताक (6) पुत्री इश्ताक अहमद
विज्ञापन

के रूप में हुई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार अताउल्ला खान व अमीरा इश्ताक को गंभीर हालत के चलते जीएम जम्मू रेफर कर दिया।
हादसे में मुश्ताक खान (65) पुत्र फजल खान व अताउल्ला खान की मौत हुई। वह मुश्ताक खान जम्मू-कश्मीर पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। मृतक समेत सभी घायल सलवा मेंढर के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed