{"_id":"60ec88368ebc3ebc8904eefe","slug":"accident-rajouri-news-jmu239309357","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी की दिवार ढेहने से बुजुर्ग की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी की दिवार ढेहने से बुजुर्ग की मौत का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। बीते रविवार को जीएमसी की दीवार गिरने से हुई बुजुर्ग व्यक्ति की मौत मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए उन्होंने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सचिन देव सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।
राजेश कुमार की ओर से जारी नोटिस के अनुसार जीएमसी की दीवार ढहने से हुई बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान इमारत के निर्माण में हल्की गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन के संज्ञान में यह भी लाया गया था कि जीएमसी के लिए जाने वाले मार्ग को भी गलत तरीके से बनाया गया है। जिसके चलते वहां एक खड़ी ऊंचाई बन गई है। और इसी के कारण दीवार ढही है।
इन आरोपों का कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने एडीसी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त की गठित कमेटी में अब्दुल गनी एक्सईएन पीएमजीएसवाई बुद्धल, सरदार विक्रम सिंह एक्सईएन आरएंडबी नौशेरा, मोहम्मद हुसैन एक्सईएन सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण नौशेरा, सर्वर महमूद एईई पीडब्ल्यूडी राजोरी, सुभाष चंद्र एक्सईएन पीएमजीएसवाई राजोरी, जुल्फिकार अली एईई पीएचई राजोरी, अत्तर प्रवेज एईई आरईडब्ल्यू राजोरी, अशफाक अहमद एईई सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण राजोरी और डिव कॉम जम्मू की ओर से नामित एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर शामिल होंगे।