{"_id":"574f372f4f1c1b9f4a1093a9","slug":"accident-on-mughal-road-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर दो कारों में हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर दो कारों में हुई टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : amar ujala
जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर बुधवार को दो वाहनों में आमने-सामनेे की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वाहनों में सवार पांच यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर मुगल रोड पर पीर की गली के पास पुंछ की तरफ से कश्मीर को जा रही एक तेज रफ्तार कार (02 एजे 1920) की कश्मीर की तरफ से पुंछ की ओर आ रही जाइलो गाड़ी (जेके 02 एपी 8160 से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। हादसे का पता चलते ही मार्ग पर तैनात सेना की रोमियो फोर्स और सूरनकोट पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर सड़क किनारे ही उनकी मरहम पट्टी करने के बाद उन्हें मार्ग पर चलने वाले दूसरे वाहनों में सवारकर उनके ठिकानों की तरफ रवाना किया।
गौरतलब है कि मुगलरोड पर इस वर्ष अभी तक यह चौथा सड़क हादसा है, जिसमें सेना और पुलिस ने मौके पर ही घायलों का उपचार कर उनकी जान बचाई। मुगलरोड पर चंडीमाड़ा के आगे शोपियां तक किसी प्रकार की कोई चिकित्सकीय सुविधा नहीं है।