फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   A week later, the broken canal

एक हफ्ते बाद ही टूट गई नहर

Thu, 02 Apr 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 02 Apr 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
A week later, the broken canal
थन्नामंडी क्षेत्र में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बनवाई गई नहर के मात्र एक हफ्ते बाद ही टूट जाने से विभाग की पोल खुल गई। लोगों द्वारा प्रदर्शन के बाद विभाग के एक्सईएन ने जांच का निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थन्नामंडी स्थित कैंटी क्षेत्र में नहर की मरम्मत का कार्य एक ठेकेदार द्वारा करवाया गया था। एक हफ्ते बाद ही नहर का वह भाग, जिसे मरम्मत करवाया गया था टूटना शुरू हो गया।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश होने पर नहर को काफी क्षति पहुंची और नहर का कुछ भाग टुकड़े-टुकड़े हो गया। लोगों ने विभाग के ठेकेदार पर नहर की मरम्मत में हल्की गुणवत्ता वाली सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी इमरान अहमद, तारिक मीर, शाहजाद अहमद ने बताया कि नहर की मरम्मत में कम गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया गया था, जिससे मरम्मत के मात्र एक हफ्ते बाद ही नहर टूट गई।

उन्होंने बताया कि इस नहर से सैकड़ों किसानों के खेतोें में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जाता है। वहीं लोगों के प्रदर्शन के बाद विभाग के एक्सईएन नवीन शर्मा ने क्षेत्र के फील्ड स्टाफ को नहर की जांच करने का निर्देश जारी कर दिया।


फील्ड स्टाफ को कहा गया है कि मौके पर जाकर नहर में प्रयोग की गई सामग्री की जांच करें। यदि जांच में दोषी पाया गया तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed