फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   A mother kept pleading at the police outpost gate... but the police drove her away with threats.

Rajouri News: पुलिस चाैकी के गेट पर गिड़गिड़ाती रही मां...खाकी ने धमकाकर भगाया

विज्ञापन
A mother kept pleading at the police outpost gate... but the police drove her away with threats.
रात भर लाैटने की राह देखते रहे स्वजन, सुबह मिली जवान बेटे की माैत की खबर
विज्ञापन

सुभाष चंद
आरएस पुरा। जीतो देवी के जेहन में मंगलवार रात 8 बजे का वह खौफनाक मंजर बार-बार कौंध रहा है जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने असल आरोपी को छोड़कर उनके बेटे को ही हवालात में डाल दिया है। मां की ममता तड़प उठी। वह बदहवास हालत में कुछ ग्रामीणों के साथ चकरोई पुलिस चौकी पहुंचीं।
चौकी के गेट पर खड़ी मां का दिल गवाही दे रहा था कि अंदर उसके बेटे को थर्ड डिग्री टाॅर्चर किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस वालों के आगे हाथ जोड़े, मिन्नतें कीं, रोईं-गिड़गिड़ाईं कि उनके बेटे को छोड़ दिया जाए क्योंकि उसने कोई गुनाह नहीं किया है लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। संवेदनहीनता की हद पार करते हुए चौकी प्रभारी ने रोती-बिलखती मां को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अपने बेटे की माैत के बाद न्याय की गुहार लगाती चाैकी के सामने धरने पर बैठीं जीतो देवी ने कहा कि जब रात हम अपने परिवार के लोगों के साथ चाैकी पर पहुंचे थे। चौकी प्रभारी ने धमकी देते हुए कहा था कि चुपचाप यहां से चले जाओ, नहीं तो सीसीटीवी कैमरों का हवाला देकर तुम सब पर ''पुलिस चौकी पर हमला'' करने का झूठा केस दर्ज कर दूंगा। वर्दी की इस दहशत और बेबसी का घूंट पीकर मां भारी मन से घर तो लौट आई, लेकिन उसकी पूरी रात आंखों में ही कटी। उसे नहीं पता था कि वह अपने लाडले को जिंदा आखिरी बार भी नहीं देख पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप...मेरे बेटे को थर्ड डिग्री देकर मार डाला
जीतो देवी और परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस चौकी के बंद दरवाजों के पीछे उनके बेटे पर बेरहमी से थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया। बुधवार सुबह 4 बजे जब परिवार को उत्तम की मौत की खबर मिली तो जीतो देवी के पैरों तले जमीन खिसक गई। रात भर अपने बेटे की वापसी की राह देख रही मां की चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा।

अस्पताल से मोर्चरी तक भटका परिवार, नहीं मिला शव
मां के दर्द की इंतहा यहीं खत्म नहीं हुई। जब बदहवास परिवार और गांव के लोग उप जिला अस्पताल से जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू की मोर्चरी में पहुंचे तो उन्हें शव नहीं मिला। यहां तक कि दोपहर 2 बजे तक प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई थी कि आखिर बेटे का शव कहां है।


चाैकी प्रभारी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
बुधवार को चकरोई गांव में मातम का सन्नाटा सिर्फ न्याय की मांग कर रहे नारों की गूंज से टूट रहा है। दोपहर को जीएमसी जम्मू की मोर्चरी में शव न मिलने पर ग्रामीण और परिजन वापस गांव लौट आए थे। गांव के चौक पर पूर्व सरपंच शाम लाल भगत और पूर्व सरपंच भगत के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि चकरोई पुलिस चौकी प्रभारी और घटना में शामिल अन्य कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed