फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   A grand procession was taken out in Rajori to commemorate the birth anniversary of Guru Ravidas.

Rajouri News: राजोरी में गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य भव्य शोभायात्रा निकाली

Mon, 10 Feb 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 10 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out in Rajori to commemorate the birth anniversary of Guru Ravidas.
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : rajauri
श्रद्धालुओं ने की भजन-कीर्तन, भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

राजोरी। गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में राजोरी शहर के कल्लर क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व गुरु रविदास सभा राजोरी और अन्य क्षेत्रीय सभाओं ने किया।
शोभायात्रा की शुरुआत रविवार दोपहर 12 बजे कल्लर चौक स्थित गुरु रविदास मंदिर से हुई, जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए लूरकोट स्थित रविदास मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन गाते हुए गुरु महाराज की शिक्षाओं का प्रचार किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजोरी के विधायक इफ्तकार अहमद भी मौजूद रहे। उन्होंने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। जेडईओ मुलख राज ने कहा कि गुरु जी के वचन जीवन को मुक्ति और आत्मज्ञान की ओर ले जाते हैं। इस धार्मिक आयोजन में रतन लाल, चमन लाल, पाठी कौशल, कप्तान अशोक, सौरभ कुमार, विक्की कुमार सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed