फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   ढाबों पर वसूले जा रहे मनमाने दाम

ढाबों पर वसूले जा रहे मनमाने दाम

Tue, 01 Jul 2014 05:32 AM IST
Rajouri
Rajouri Updated Tue, 01 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। पीक सीजन के शुरू होते ही राजोरी- पुंछ जिलों के धार्मिक और अन्य पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की तादाद बढ़ गई है। इसके साथ ही इन पर्यटकों के साथ लूट -खसूट भी बढ़ गई है। आलम यह है कि हाईवे पर स्थित ढाबों पर यात्रियों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। वहीं, इसकी तरफ प्रशासन की कोई नजर नहीं जा रही।
विज्ञापन

जम्मू से लेकर पुंछ तक हाईवे पर अखनूर, वामला, सुंदरबनी, लंबेड़ी, सयोट, नारियां, चिंगस, राजोरी, मांजाकोट, बिंबर गली, सुरनकोट आदि जगहों पर यात्री मुख्य रूप से ठहरते हैं। जबकि इस 250 किलोमीटर लंबे रूट पर करीब 300 ढाबें हैं। थोड़ी -थोड़ी दूरी पर ढाबे बने हुए हैं। लेकिन मुख्य रूप से यात्री उक्त स्थानों पर बने ढाबों पर ही रुकते हैं। बस, टैंपों और सूमो चालक इन्हीं ढाबों पर वाहनों को रोकते हैं। यहां पर यात्री खाना खाने के लिए रुकते हैं। सबसे अधिक लूट खसूट वामला में है। यहां पर निर्धारित दामों से 30 फीसदी अधिक वसूली होती है। जम्मू से राजोरी आ रहे अरुण संग्राल ने बताया कि वह वामला में खाना खाने के लिए ठहरे। यहां पर आधी प्लेट राजमा चावल के लिए 50 रुपये वसूले गए। वहीं, अमन शर्मा ने बताया कि दो रोटियां और दाल खानें पर उससे 60 रुपये की वसूली की गई। दोनों ने कहा कि जब रेट को लेकर ढाबा मालिकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इतना ही रेट है। यही नहीं, जब इतने दाम नहीं दिए गए तो वह बदतमीजी करने लगे। दोनों ने इसकी शिकायत राजोरी के एडीसी से कर दी है।
विज्ञापन


टैंपों ट्रेवल और ढाबा मालिकों की मिलीभगत की शिकायत
जानकारी के अनुसार टैंपो ट्रेवल और ढाबा मालिकों की मिलीभगत से यात्रियों को लूटा जा रहा है। हर एक चालक को ढाबे के आगे वाहन खड़ा करने पर कमीशन मिलता है और निशुल्क खाना मिलता है। इसलिए वह वाहनों को यहां खड़े करते हैं। यात्रियों के लिए और खाना खाने का विकल्प नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

परोसा जा रहा है बासी खाना
ढाबों पर अधिक वसूली के साथ बासी खाना भी परोसा जा रहा है। मुगल रोड के शुरू होने और गर्मी की छुटिट्यां होने से इस रोड पर आने जाने वालों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। इसलिए ढाबा मालिकों ने भी बासी खाना परोसना शुरू कर दिया है। कई जगहों से इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।


इसकी शिकायतें काफी पहुंच रही हैं, इसलिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पर्यटन विकास प्राधिकरण राजोरी के सीईओ, एडी पर्यटन विभाग, संबंधित तहसीलदार, डीएसपी, म्यूनिसिपल कमेटी, मापतौल विभाग के अधिकारी शामिल किए गए हैं। जल्द ही इस कमेटी के लोग ढाबा मालिकों से बात करेंगे और रेट निर्धारित करेंगे। यहां तक कि ए बी सी श्रेणी के ढाबे होंगे। ऐसा नहीं होगा कि किसी ढाबा वाले के पास सुविधा नहीं और वह वसूली अधिक करे।
- एडीसी, राजोरी, सलीम मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed